Land dispute took a violent turn in Saharsa, elder brother injured younger brother with a spade, police took action after the video went viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2026 7:44 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

सहरसा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक मोड़, बड़े भाई ने कुदाल से छोटे भाई को किया जख्मी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

khaskhabar.com: रविवार, 20 जुलाई 2025 6:01 PM (IST)
सहरसा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक मोड़, बड़े भाई ने कुदाल से छोटे भाई को किया जख्मी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
सहरसा। जिले के बिहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा गांव वार्ड नंबर 3 से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर छोटे भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना खेत पटवाने को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि राम प्रवेश यादव और उसका बेटा रविन्द्र यादव पहले से जमीन को लेकर छोटे भाई गिरधारी यादव से विवाद में थे। बीते दिनों विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने मिलकर कुदाल से गिरधारी पर हमला कर दिया। मारपीट का यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बिहारा थाना अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सत्यापन कराया। जांच में पुष्टि हुई कि यह घटना बारा गांव वार्ड नंबर 3 की ही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राम प्रवेश यादव और रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
घायल गिरधारी यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा,
“सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई। सत्यापन में सामने आया कि घटना बारा गांव की है, जिसमें कुदाल से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया गया। मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।”
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति नहीं है, लेकिन पुलिस सतर्कता बरत रही है। यह घटना दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद यदि समय रहते नहीं सुलझाए जाएं तो वे कैसे हिंसक रूप ले सकते हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद को बातचीत या कानूनी माध्यम से सुलझाएं, हिंसा का रास्ता अपनाना न केवल अपराध है बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement