Advertisement
लालसोट : एक गलत कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है : बच्चों को अपहरण और तस्करी से बचाव का दिया संदेश

शोषण के खिलाफ चुप न रहने का संदेश
शिविरों में विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा दुर्व्यवहार एवं शोषण का सामना कर रहे बच्चों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता, सुरक्षित आश्रय, परामर्श एवं चिकित्सा सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार, धमकी अथवा तस्करी की आशंका होने पर चुप न रहें और समय रहते सहायता प्राप्त करें।
‘No-Go-Tell’ का दिया सुरक्षा मंत्र
न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि उनकी सुरक्षा केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को “No-Go-Tell” के सिद्धांत को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति को पहचानें, उससे दूरी बनाएं, सुरक्षित स्थान पर जाएं और तत्काल किसी विश्वसनीय वयस्क को जानकारी दें।
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को नालसा एवं रालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें बाल तस्करी निषेध, लाडो प्रोत्साहन योजना, बाल विवाह निषेध, एंटी रैगिंग, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा मध्यस्थता कार्यवाही सहित विभिन्न विषय शामिल रहे।
कार्यक्रमों में संबंधित विद्यालयों के संस्थापकों, प्राचार्यों, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा। जागरूकता शिविरों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाना तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, शोषण, अपहरण अथवा तस्करी के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सशक्त करना रहा।
*निकाय चुनाव के बीच पुलिस की कार्रवाई: 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब सहित रमेश मीना गिरफ्तार*
लालसोट। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित के आदेशानुसार अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं सत्यनारायण के निकटतम सुपरविजन तथा रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी भरतलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा
पुलिस को 30 अगस्त को मुखबिर खास से अवैध हथकड़ शराब की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध रमेश चन्द पुत्र लक्ष्मण राम मीना (46), निवासी अभयपुरा, थाना रामगढ़ पचवारा को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में रामगढ़ पचवारा थाने में मुकदमा संख्या 120/2026 धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं इसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर जांच कर रही है।
कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी भरतलाल, उपनिरीक्षक करण सिंह, कांस्टेबल रोहिताश (2035), कांस्टेबल मोतीलाल (274), कांस्टेबल रोहिताश (493) तथा चालक कांस्टेबल वीरेन्द्र (1170) शामिल रहे।
*सुमन मीना खुर्रा को बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा एसटी मोर्चा ने बनाया जयपुर देहात दक्षिण का प्रभारी*
लालसोट। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने निकाय चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए एसटी मोर्चा की प्रदेश सदस्य सुमन मीना खुर्रा को जयपुर देहात दक्षिण का प्रभारी नियुक्त किया है।
सुमन मीना खुर्रा की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। वे इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सहित पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।
निकाय चुनाव के दौरान जयपुर देहात दक्षिण क्षेत्र में उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुमन मीना खुर्रा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
*तपती गर्मी में बेजुबानों के लिए बढ़े हाथ: कन्या महाविद्यालय में बांधे दाना-पानी के परिंडे*
लालसोट। बढ़ती गर्मी और भीषण लू के प्रकोप के बीच प्यास से बेहाल बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय, लालसोट में मंगलवार को एक सराहनीय पहल की गई। महाविद्यालय प्रशासन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, लालसोट के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर के विभिन्न छायादार वृक्षों पर परिंडे बांधकर अभियान की शुरुआत की गई। प्राचार्य डॉ. मीणा ने छात्र-छात्राओं एवं स्काउट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जीव मात्र की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। राजस्थान की भीषण गर्मी में पानी के अभाव में दम तोड़ने वाले बेजुबान पक्षियों को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
नियमित पानी भरने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में एचडब्ल्यूबी स्काउट मास्टर बलराम मीणा एवं जिला यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी राम खिलाड़ी मीणा की उपस्थिति में स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर ने महाविद्यालय परिसर में जल पात्र लटकाए और उनमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया।
सेवा कार्य में रोवर अभिषेक प्रजापत, हेमंत कुमार मेहन्दवारिया, आशीष कुमार बैरवा, सुखराम महावर, पंकज कुमार महावर एवं मनीष सैनी ने विशेष उत्साह दिखाया। वहीं स्काउट आर्यन राज मीणा तथा रेंजर आरती सैनी एवं श्रुति सैनी ने भी पक्षी संरक्षण का संदेश दिया। गाइड कैप्टन शिवानी शर्मा ने छात्राओं को इस सेवा कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
घरों की छतों पर भी रखेंगे परिंडे
अभियान के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे केवल महाविद्यालय परिसर तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपने घरों के बाहर और छतों पर भी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे, ताकि कोई भी पक्षी प्यास के कारण अपनी जान न गंवाए।
स्काउट-गाइड स्थानीय संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान आगामी दिनों में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के इस मानवीय और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयास की सराहना की गई।
*आभामंडल कार्यकर्ताओं ने किया शैक्षिक महासंघ के नवनियुक्त खंड अध्यक्ष अनुराग प्रिय शर्मा का अभिनंदन*
लालसोट। सामाजिक सरोकारों एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भगतसिंह आभामंडल के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के लालसोट खंड अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुराग प्रिय शर्मा का स्मृति चिन्ह भेंट कर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
आभामंडल सदस्य एवं अध्यापक अभिषेक शर्मा कर्णपुरा ने बताया कि अनुराग प्रिय शर्मा लंबे समय से भगतसिंह आभामंडल के सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे नशामुक्ति अभियान सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
आभामंडल सदस्य एवं अध्यापक दीपक शर्मा तथा राहुल बैरवा ने कहा कि अनुराग प्रिय शर्मा के लालसोट खंड अध्यक्ष बनने से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठनात्मक एवं शैक्षिक कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही शिक्षकों को संगठित कर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक और रचनात्मक प्रयासों को भी मजबूती प्राप्त होगी।
निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा जिम्मेदारी
अभिनंदन समारोह में अनुराग प्रिय शर्मा ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने सम्मान एवं अभिनंदन के लिए आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद् गोविंद सहाय शर्मा, आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण, दीपक शर्मा, सोनू शर्मा, अभिषेक शर्मा, केशव वैष्णव, आकाश सैनी, लखन पाटोदिया सहित आभामंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


