Advertisement
लालसोट समाचार : पांच माह से अंग्रेजी विषय का शिक्षण कार्य बाधित, लेक्चरर के नहीं आने से विद्यार्थियों में रोष

मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगढ़ पचवारा पी.डी. बैरवा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से वार्ता की। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि अंग्रेजी विषय की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। इसके तहत रामगोपाल शर्मा को अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है।
अधिकारी के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल गेट का ताला खोल दिया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने रास्ते में लगे जाम को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
लोकतंत्र का शुभ निमंत्रण: पीले चावल देकर स्वीप टीम ने मतदाताओं को दिया मतदान का न्योता
घर-घर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान का किया आह्वान, निर्भीक होकर वोट डालने की अपील
लालसोट।रामगढ़ पचवारा नगरपालिका चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और आमजन को लोकतंत्र के महापर्व से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशासन एवं स्वीप टीम की ओर से अनूठी पहल की गई। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार स्वीप टीम ने मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान केंद्र तक आने का निमंत्रण दिया तथा निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया।
रामगढ़ पचवारा ब्लॉक स्वीप समन्वयक महेन्द्र कुमार साहू, व्याख्याता डोब ने बताया कि स्वीप टीम ने शहरी क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को पीले चावल वितरित किए। टीम ने मतदाताओं से आगामी नगरपालिका चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।
इस दौरान स्वीप टीम के ओमप्रकाश मीणा, व्याख्याता ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्भीक होकर अपने अमूल्य मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है।
वहीं जगदीश मीणा ने कहा कि मतदान को लेकर पूरा प्रशासन मतदाताओं के साथ है। गिर्राज महावर ने नारे लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वीप टीम की इस पहल को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
*दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित*
लालसोट। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन खरीफ 2025-26 के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को दलहन फसलों को बढ़ावा देने, उनकी उन्नत खेती तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फार्मवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FFS ऐप) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसान इस ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से स्वयं ऑनलाइन खाद बुक कर सकते हैं। इससे किसानों को खाद की उपलब्धता एवं बुकिंग की प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में कृषि विभाग की सहायक कृषि अधिकारी होदायली सोहनी देवी, कृषि पर्यवेक्षक होदायली जवानसिंह गुर्जर तथा कृषि पर्यवेक्षक पूजा मीणा, दौलतपुरा मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


