Advertisement
लालसोट समाचार : विज्ञान मेले में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, 150 विद्यार्थियों ने सजाए नवाचार के मॉडल

वैज्ञानिक सोच को मिलेगा मंच
प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने कहा कि विज्ञान मेला विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, नवाचार और तार्किक सोच विकसित करना तथा उन्हें नए प्रयोग और आविष्कार करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और प्रयोग की भावना विकसित होगी तो वे भविष्य में नई तकनीकों और समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
उपप्रधानाचार्य मोहन उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
विजेताओं को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने विशेष पुरस्कार प्रदान किए। विजेताओं को बैग, टी-शर्ट एवं ज्यामितीय बॉक्स दिए गए। वहीं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञान मेला प्रभारी सुनीता योगी एवं सह प्रभारी संतोष कुमार जांगिड़ के निर्देशन में आयोजित मेले में तेजराम मीणा, संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल, संतरा मीणा, धर्म सिंह मीणा, भवानी सिंह मीणा, मातादीन चतुर्वेदी, राजूलाल मीणा, विजय नारायण मीणा, रामनारायण मीणा, नवीन कुमार फुलवरिया, कमलेश कुमार मीणा, बृज सुंदर वैष्णव, शिवकांत शर्मा, मंजू सैनी, ज्योति शर्मा, राजेश मीणा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
*लालसोट में रक्तदान शिविर*
*15 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं ने नियमित* *रक्तदान का लिया संकल्प*
लालसोट। विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राजकीय जिला चिकित्सालय एवं खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया।
शिविर में चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 15 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं एवं उपस्थित स्टाफ ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ लेते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (एलटी) सहित चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।
चिकित्सा प्रशासन ने रक्तदाताओं और जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक से पहुंची टीम का आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया सहित कई परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
*खेल मैदान में दिखा शिक्षकों का जोश,* *रामगढ़ पचवारा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता*
लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नापाकावास में आयोजित 37वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान से लेकर सांस्कृतिक मंच तक शिक्षकों का जोश देखने को मिला।
समापन समारोह में संयोजक नवीन शर्मा सुकार ने मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) कमलेश जाखड़ तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक फूलचंद बैरवा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि कमलेश जाखड़ ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, सुगम संगीत, सामूहिक गायन एवं एकल अभिनय सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में रामगढ़ पचवारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि लालसोट की टीम उपविजेता रही।
पूर्व अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा दिनेश शर्मा डाबरा एवं योगेश सिंह डोबर ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी दी। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी सतीश सैन रामगढ़ तथा सह प्रभारी राजेश कुमार गुर्जर ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं व्यवस्थापकों का आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह में गोविंद सहाय शर्मा, विनय शर्मा, गन्नी मोहम्मद, हरिओम सैन, नवनीत शुक्ला, उमाशंकर शर्मा, हितेश पारीक, कमलेश सैनी, विशाल मीना, गिर्राज प्रसाद शर्मा, श्रवण लाल बैरवा, अभिषेक शर्मा और विनोद राजस्थानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
*दशलक्षण महोत्सव के प्रथम दिन बच्चों ने दिखाई जैन संस्कृति की झलक*
*उत्तम क्षमा धर्म पर विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम में 23 बच्चों ने लिया भाग*
लालसोट। श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में मनाए जा रहे पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के अवसर पर श्री दिगंबर जैन नसियां में जैन दर्शन आधारित विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की शुरुआत अन्नु जैन बड़जात्या द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति से हुई। विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 23 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूपों में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित समाजजनों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के प्रभारी संतोष जैन सोनी एवं नीरू पाटनी रहे, जबकि मंच संचालन श्वेता जैन सोनी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर श्री दिगंबर जैन महिला मंडल की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर राकेश बैनाड़ा, डॉ. ध्रुव, हनी बड़जात्या, अभिनव बैनाड़ा, राकेश सोनी, समुद्र बड़जात्या, अनिल वैद्य, लाजवंती बड़जात्या, कल्पना बैनाड़ा, गीता गंगवाल, सपना बड़जात्या, इंदू बड़जात्या, सपना सोनी सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
दशलक्षण महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी से धार्मिक वातावरण के साथ नई पीढ़ी को जैन दर्शन एवं संस्कारों से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


