Advertisement
लालसोट समाचार : स्कूल से घर लौट रही नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बच्चों को स्कूल भेजने में भी परिजन चिंतित
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि घटना के बाद बालिका के परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर महसूस हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की शीघ्र जांच कराने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अब तक कार्रवाई नहीं होने के कारणों का खुलासा करने की मांग की।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। ज्ञापन समस्त क्षेत्रवासियों, रामगढ़ पचवारा की ओर से उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान सूरज कटरा वाइस चेयरमैन मोहन सोनी भाजपा नेता मुकेश मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे जिन्होंने उपखंड अधिकारी गणराज बड़गोती से कार्रवाई की मांग की है।
*भाजपा मंडल दौलतपुरा की बैठक में पंचायत चुनावों की रणनीति पर मंथन*
*बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर,*
लालसोट। पंचायत समिति शिवसिंहपुरा एवं पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर भाजपा मंडल दौलतपुरा की संगठनात्मक बैठक श्यामपुरा कलां स्थित बाग वाले बालाजी महाराज के मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में विधायक रामबिलास मीना, मंडल प्रभारी राजेंद्र शेखपुरा, संयोजक अनिल बैनाड़ा एवं संयोजक सुमन खुर्रा की उपस्थिति रही। इस दौरान एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम खिलाड़ी मीना, मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा, महामंत्री चंद्रमल मीना एवं सत्यनारायण गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र भी प्राप्त किए गए। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
दो दर्जन लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
बैठक के दौरान बैरवा समाज एवं वर्मा समाज के करीब दो दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसे संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण गतिविधि के रूप में देखा गया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नेतराम मीना, पप्पूलाल मीना, चेतनराम मीना, मोहनलाल ध्यावणा, सांवलराम मीना, प्रहलाद स्वामी, कन्हैयालाल नालावास, रोशनलाल, रामफूल, रमेश मीना, राजेश बैरवा, नानगराम मीना, मीठालाल समेल एवं मुकेश बडाला सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
*महाराजा श्री नायल देवड़वाल भोमिया बाबा के इतिहास पर आधारित पुस्तक का* भव्य विमोचन
*महंत बालकनाथ महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ समारोह,*
लालसोट । श्री नायल भोमिया बाबा मंदिर परिसर, क्यारा झोल, मानोता में रविवार, 11 अक्टूबर को आयोजित विशाल मेले के अवसर पर महाराजा श्री नायल देवड़वाल भोमिया बाबा (लोकदेवता) के इतिहास पर आधारित पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में महंत श्री श्री 108 बालकनाथ महाराज मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता श्री नायल भोमिया बाबा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश मीना ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगलचंद मीना, चमन राम मीना एवं पुस्तक के लेखक ताराचंद मीना (चीता) उपस्थित रहे। समारोह में हजारों लोगों ने भाग लिया।
पुस्तक का प्रकाशन श्री लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानडिया वाला के सौजन्य से किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. हर सहाय मीणा आईएएस तथा अध्यक्ष सुमन मीणा, पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच मानोता, ने इस पुस्तक के प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इतिहास, वीरता और लोक आस्था का दस्तावेज
पुस्तक के लेखक ताराचंद मीना (चीता) ने महाराजा श्री नायल देवड़वाल भोमिया बाबा के इतिहास, वीरता, पराक्रम, वंश परंपरा, धार्मिक आस्था तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को संकलित कर इस कृति को तैयार किया है। पुस्तक का उद्देश्य लोकदेवता के इतिहास और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित कर भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है।
ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. हर सहाय मीणा ने कहा कि यह पुस्तक इतिहास, वीरता और लोक आस्था का दस्तावेज है। इसमें महाराजा श्री नायल देवड़वाल भोमिया बाबा के जीवन एवं इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों के साथ देवड़वाल गोत्र की वंशावली, पूर्वजों की वीरगाथाओं, तत्कालीन शासकों, ऐतिहासिक घटनाओं, सामाजिक परंपराओं और धार्मिक आस्था का उल्लेख किया गया है। पुस्तक में लोकदेवता की चालीसा, आरती तथा देवड़वाल परिवार के वंश-वृक्ष से संबंधित सामग्री भी शामिल है।
*कक्षा 10 की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक*
*बिलौना कलां गांव की घटना, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच*
लालसोट। उपखंड के बिलौना कलां गांव में कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। परिजनों के अनुसार, मां और बेटी सुबह करीब 4 बजे उठी थीं। घर के पशुओं की देखभाल करने के बाद छात्रा पढ़ाई करने की बात कहकर कमरे में चली गई और दरवाजे की कुंडी लगा ली।
काफी समय तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाली से अंदर देखा। इस दौरान छात्रा फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने जाली तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल लालसोट निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मामला मर्ग में दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
*स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त व्यक्तित्व के निर्माण के लिए खेल जरूरी : प्रो. सुभाष पहाड़िया*
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन रस्साकशी, लंबी कूद एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने विद्यार्थियों को खेलों में रुचि के अनुसार भाग लेने, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ तैयारी करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने कहा कि खेल मानव जीवन के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व, सहनशीलता एवं टीम भावना जैसे गुणों का विकास होता है। खेल विद्यार्थियों को हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल तनाव कम करने के साथ एकाग्रता एवं कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। खेल सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। इसलिए स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त व्यक्तित्व के निर्माण के लिए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
आरपीजीसी योद्धा टीम रस्साकशी में विजेता
खेल प्रभारी लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि अंतिम दिन आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में आरपीजीसी योद्धा टीम ने जीत हासिल की। लंबी कूद प्रतियोगिता में आर्यन शर्मा प्रथम, गुड्डू स्वामी द्वितीय तथा पवन पंचाल तृतीय स्थान पर रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आरपीजीसी विक्ट्री टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रनों से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर खेल समिति के सदस्य प्रो. बी.एल. मीना, डॉ. जे.के. बैरवा, राम भरोसी बैरवा सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


