Lalsot News: Accused arrested with illegal country-made pistol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट समाचार : अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, टोडाभीम हत्या प्रकरण में था वांछित

khaskhabar.com: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 4:56 PM (IST)
लालसोट समाचार : अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, टोडाभीम हत्या प्रकरण में था वांछित
लालसोट। मण्डावरी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र कुमार उर्फ कबीर मीणा (20) पुत्र ओमप्रकाश मीणा, निवासी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, दौसा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि नीली पेंट और क्रीम रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक बिनौरी मोड़ से आगे बिनौरी रोड पर तिबारे के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसने पेंट के अंदर हथियार छिपा रखा है। सूचना पर मण्डावरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या की वारदात सामने आई
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा का कथित रूप से अपहरण किया था। आरोपी उसे किराए की स्कॉर्पियो से साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले गए, जहां डंडों से मारपीट करने के बाद उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर चले गए और वहां से अलग-अलग हो गए।
पुलिस के अनुसार शैलेन्द्र कुमार उर्फ कबीर टोडाभीम थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 327/2026 में धारा 103(1), 140(3) व 189(2) बीएनएस के तहत वांछित है। करौली जिला पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की सप्लाई चैन के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के सुपरविजन में की गई।
*उत्तम आर्जव धर्म पर एक मिनट कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित*
लालसोट। श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में मनाए जा रहे पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर एक मिनट कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियां में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग (5 से 8 वर्ष) में प्रिंजल बड़जात्या प्रथम, फलक जैन द्वितीय एवं आराध्या जैन तृतीय रहीं। द्वितीय वर्ग (9 से 15 वर्ष) में वाणी बड़जात्या प्रथम, सिद्धार्थ जैन द्वितीय एवं यशी जैन तृतीय रहीं।
तृतीय वर्ग अविवाहित बालक-बालिकाओं में रिया जैन प्रथम, प्रिया जैन द्वितीय एवं श्रेयस तृतीय रहे। पुरुष वर्ग में वीरेंद्र जैन सोनी प्रथम, अरिहंत पाटनी द्वितीय एवं प्रेमचंद जैन तृतीय रहे। महिला वर्ग में रीटा श्रीमाल प्रथम, सीमा बड़जात्या द्वितीय एवं कुमकुम बड़जात्या तृतीय रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सपना जैन सोनी द्वारा मंगलाचरण से की गई। सभी विजेताओं को जैन महिला मंडल की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रभारी विनीता पाटनी, श्वेता जैन सोनी एवं सीमा बैनाड़ा रहीं, जबकि मंच संचालन वीनू जैन ने किया।
इस दौरान सुरेंद्र बड़जात्या, सुभाष कासलीवाल, जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बड़जात्या, डॉ. प्रमोद जैन बड़जात्या, मोना बड़जात्या, राधा रानी जैन, कुमकुम बड़जात्या, कविता पाटनी, नेहा बैनाड़ा, शकुंतला सोनी सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष मौजूद रहे।
*शिक्षक हित में जिला शैक्षिक सम्मेलन में उठाए 10 प्रमुख मुद्दे*
*तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सहित* *लंबित मांगों को प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष रखा*
लालसोट। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के जिला शैक्षिक सम्मेलन में लालसोट खंड अध्यक्ष अनुराग प्रिय शर्मा ने शिक्षक हित से जुड़े 10 प्रमुख मुद्दों को प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया। बांदीकुई में आयोजित जिला शैक्षिक सम्मेलन में उन्होंने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संगठन के माध्यम से प्रभावी पैरवी पर जोर दिया।
खंड अध्यक्ष अनुराग प्रिय शर्मा ने उपार्जित अवकाश से संबंधित समस्याओं एवं अवकाश नकदीकरण, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, संस्कृत शिक्षा विभाग की समस्याओं, SI एवं GPF क्लेम के समयबद्ध भुगतान, पेंशन राशि के समय पर भुगतान, MACP 9, 18 एवं 27 वर्ष के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग रखी।
इसके अलावा स्टाफिंग पैटर्न की समस्या, सभी संवर्गों की DPC शीघ्र करवाने तथा पे-प्रोटेक्शन की वसूली के आदेश निरस्त करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
इन मांगों पर प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह जाट ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शिक्षक हित से जुड़े प्रकरणों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के मुद्दे को मुख्यमंत्री स्तर तक उठाने की बात कही।
जिला शैक्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद मीना ने की, जबकि जिला मंत्री राजकुमार शर्मा नेतावाला ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बद्राम मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, मंत्री रमेश मीना, मुकेश पुरोहित, महेश शर्मा, सुनील शर्मा, नाथूलाल मीना, भगवान लखेरा, अमन शर्मा राजपूर्ण एवं भरतलाल मीना सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
*संस्कृत शिक्षा विभाग शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न*
लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग शिक्षक संघ का 47वां जिला स्तरीय अधिवेशन कृपा सागर बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। अधिवेशन का समापन प्रांतीय सभा अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों से सुझाव लेकर सभी मांगों का मांग-पत्र तैयार कर आयुक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग को सौंपने की मांग की गई। वक्ताओं ने शिक्षक हित से जुड़े लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए संगठन स्तर पर प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया।
अधिवेशन के दौरान प्रांतीय सभा अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गिरिराज प्रसाद मीणा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर रमेश चंद्र मीणा ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
अधिवेशन में तेज प्रकाश मीणा, प्रेम मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा, रंजीत मीणा, गिर्राज शर्मा, उमाशंकर शर्मा, भागीरथ मीणा, भगवान सहाय, राजकुमार, राम अवतार मीणा, रामराज मीणा, ताराचंद मीणा एवं महेश चंद्र बैरवास सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement