Lal Bahadur Shastri ji was the most capable prime minister of the country said Ashutosh Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 12:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शास्त्रीजी देश के सबसे सक्षम प्रधानमंत्री थे: आशुतोष शर्मा

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 6:04 PM (IST)
शास्त्रीजी देश के सबसे सक्षम प्रधानमंत्री थे: आशुतोष शर्मा
होशियारपुर। श्री भगवान परशुराम सेना व हिन्दू संघ की ओर से जि़ला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। आशुतोष शर्मा ने बताया कि आज का दिन सेना की तरफ से संकल्प दिवस के तौर पर मनाया गया जिसमें युवाओं को लाल बहादुर शास्त्री जी के बताये मार्ग पर चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी अपने प्रधानमन्त्री काल में हर प्रस्तुति से निपटने के लिए सक्ष्म साबित हुये। उनके कार्यकाल के दौरान जब देश में अनाज की कमी आई तो उन्होने बड़ी ही सूझबूझ से लोगों को जागृत कर हफ्ते में एक दिन व्रत रखने की अपील की जिसके परिणामस्वरूप लाखो टन अनाज की बचत हुई। उन्होंने लोगों के बीच जाकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया एवं उनकी हर समस्या का समाधान बड़े ही सरल भाव से पूर्ण किया। इस दौरान समूह सेना की ओर से ’जय जवान जय किसान’ तथा ’भारत माता की जय’, ’शास्त्रीजी अमर रहे’ के नारे लगाये गये। उन्होने कहा कि आज के दौर में शास्त्री जी की तरह देश के नेतृत्व की ज़रूरत है। इस दौरान विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के जिला सहसंयोजक कुलदीप कुमार एवं नगर संयोजक सन्नी कुमार ने कहा कि शास्त्री जी के कार्यकाल के दौरान भारत तथा पाक की लड़ाई हुई जिसका नेतृत्व करते हुये पाक को करारी शिक्सत दी। हिन्दू संघ के हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जवाहर लाल नेहरू से बेहतर देश का नेतृत्व किया था।
इस अवसर पर अन्यो के इलावा के.सी.शर्मा, पंकज बेदी, राजीव शर्मा, नरिन्द्र पर्शा, रोहित रावल, हरीश कुमार, अनमोल हांडा, संदीप, आशु गुज्जर, कमल, करन, हरविन्द्र तनेजा, जे.के चढ्डा, दीपक पराशर, प्रिन्स, हरीश कुमार, अर्जुन पण्डित, अरूण गुज्जर, आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement