Advertisement
कुमारी सैलजा 25 जुलाई को सिरसा में, दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी

बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान विकास कार्यों की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
इसके उपरांत कुमारी सैलजा दोपहर 3:00 बजे सेक्टर-19, सिरसा स्थित राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के डीडीएम कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


