Advertisement
कुलदीप सैंगर केस: पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत
उन्नाव। उन्नाव रेप पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। जब पीड़िता के पिता को मारपीट के बाद जिला अस्पताल लाया गया था तब डॉक्टर प्रशांत इमरजेंसी में थे। इन्होंने ही पीड़िता के पिता को जेल ले जाने दिया था। जब मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई तो डॉक्टर प्रशांत को सस्पेंड कर दिया गया था। काफी समय बाद डॉक्टर प्रशांत की बहाली हुई थी। डॉक्टर प्रशांत इस समय फतेहपुर में तैनात थे।
पिछले हफ्ते पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ उन्नाव रेप मामले में ट्रक की टक्कर से घायल वकील महेंद्र सिंह की सेहत की रिपोर्ट एम्स ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
महेंद्र सिंह की सेहत की रिपोर्ट में बताया गया कि महेंद्र सिंह का इलाज पूरा हो गया है। अब इससे ज्यादा इलाज की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने महेंद्र सिंह के परिवार वालों को कहा है कि वो उन्हें कहीं और ले जाकर इलाज कराना चाहते हैं तो ले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
उन्नाव
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement