Kirori Lal Meena agitating on the issue of paper leak postponed the strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 9:35 am
Location
Advertisement

पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किरोड़ीलाल मीणा ने धरना किया स्थगित

khaskhabar.com : शनिवार, 04 फ़रवरी 2023 5:53 PM (IST)
पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किरोड़ीलाल मीणा ने धरना किया स्थगित
जयपुर। पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार को धरना स्थगित कर दिया। मंत्री राजेंद्र यादव और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय किया। इसके तहत पेपर लीक मामले की जांच डीजीपी के निर्देशन में होगी। भर्ती में बाहरी राज्यों का कोटा भी कम किया जाएगा।
धरना स्थल पर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि 12 फरवरी तक धरना स्थगित किया जाता है। सात दिन में जांच आगे नहीं बढ़ी तो फिर आंदोलन किया जा सकता है। इससे पहले किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों के साथ पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। इसके बाद मंत्री राजेंद्र यादव और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की। गौरतलब है कि सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती मामले का पेपर लीक होने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement