Advertisement
यूपी में हत्या का शौकीन 'साइको' किलर पकड़ा गया

सकरौली स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) कृपाल सिंह ने कहा कि 11 जून की देर रात, राधे ने अपने बड़े भाई विश्वनाथ सिंह को मारने का प्रयास किया जो सो रहा था।
खुशकिस्मती से रिश्तेदारों ने उसे हमले से पहले पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले गए।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने दावा किया कि उसे लोगों की हत्या करना पसंद है।
एटा के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा, "आरोपी ने अपने दो भतीजों की हत्या करने की बात कबूल की है और खुलासा किया है कि वह तीन और लोगों की हत्या करने वाला था। वह एक साइको किलर है और लोगों की हत्या करने में उसे मजा आता है।"
गौरतलब है कि पुलिस ने सत्येंद्र की हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया था, जबकि प्रशांत के मामले में तीन और के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। राधे की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस निर्दोष लोगों के खिलाफ एफआईआर वापस लेने की तैयारी कर रही है और उन्हें रिहा कर देगी।
राधे को शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


