khaskhabar.com and darpan sewa sansthan mirrors unique Muhim-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 2, 2023 5:45 pm
Location
Advertisement

खास खबर डाॅट काॅम और दर्पण सेवा संस्थान की अनूठी मुहिम

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 जनवरी 2017 7:09 PM (IST)
खास खबर डाॅट काॅम और दर्पण सेवा संस्थान की अनूठी मुहिम
प्रतापगढ़। दर्पण सेवा संस्थान और खास खबर डाॅट काॅम के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के निजी और सरकारी स्कूलों के साथ कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका परिणाम घोषित कर दिया है। जानकारी देते हुए दर्पण सेवा संस्थान के सचिव विवेक कुनिया ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सेफियह उच्च माध्यमिक विद्यालय का दीपक मेनारिया प्रथम स्थान पर रहा। जिसे 3 हजार का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है। द्वितीय स्थान पर आदर्श बाल मंदिर का दीपेंद्र सिंह राणावत रहा। उसे 2 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही एलबीएस महाविद्यालय के छात्र बलवंत पाटीदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसे 1 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न स्कूलों के 60 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement