Khas Khabar.com : Top Headlines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:13 am
Location
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com : सोमवार, 27 मार्च 2023 7:45 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर पार्टी मुख्यालय में संभाला पद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सौंपा कार्यभार, पार्टी कार्यालय में जोशी का जोरदार स्वागत और आतिशबाजी
जयपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पदभार संभाल लिया है। जयपुर पार्टी मुख्यालय में पहले पूजा पाठ की गई। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इससे पहले जोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय को इस मौके पर पार्टी के पोस्टरों, झंडों से सजाया गया। प्रदेशभर से लोग जोशी का स्वागत करने के लिए यहां आए हैं। पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा को अब नेता संबोधित कर रहे हैं।
दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ दिल्ली से जयपुर पहुंचे, उन्होंने जयपुर पहुंचकर खोले के हनुमानजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। जोशी का स्वागत करने वालों में भाजपा के बड़े नेता, विधायक, पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। सुबह दिल्ली से रवाना हुए सीपी जोशी का रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाहजहांपुर सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जोशी का नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी, आमेर और जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धर्मसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल स्वागत कार्यकर्म में शामिल होने के बाद जोशी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया जोशी को अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/15
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement