Advertisement
कानपुर देहात: हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने जेल भेजा

मुख्य आरोपी बाबा हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया, "तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि औरैया जिले की रहने वाली एक महिला पर काले साया की आशंका पर उसके दो देवर उसे कानपुर देहात के 'चैन का पुरवा' गांव में एक बाबा हरिओम यादव के पास लाए थे। महिला की ओर से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बाबा से पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


