kangra news : india Will soon be free from Congress : MLA Ramesh Dhawala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:25 pm
Location
Advertisement

जल्द ही कांग्रेस से मुक्त होगा देश : विधायक रमेश धवाला

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 मई 2018 11:12 PM (IST)
जल्द ही कांग्रेस से मुक्त होगा देश : विधायक रमेश धवाला
ज्वालामुखी/कांगड़ा। स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने गुरुवार को कहा कि देश जल्द ही कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है और कांग्रेस अब महज 3 राज्यों में सिमटकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण की बदौलत आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इससे विश्वभर में देश का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास कायम हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है और यही कारण है कि भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन का गौरव प्राप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब तक का सबसे श्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वह बहुत ही सरल स्वभाव व आम व्यक्ति की समस्याओं को समझने वाले व्यक्ति हैं जो विकास कार्यों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement