Kaithal farmer Ishwar Singh Kundu won the award in Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:54 pm
Location
Advertisement

कैथल के किसान ईश्वर सिंह कुंडू ने इंडोनेशिया में जीता पुरस्कार

khaskhabar.com : शनिवार, 06 अक्टूबर 2018 1:19 PM (IST)
कैथल के किसान ईश्वर सिंह कुंडू ने इंडोनेशिया में जीता पुरस्कार
कैथल। भारत और आसियान देशों के बीच नव खोजों-शोध को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए सम्मेलन में कैथल के किसान ईश्वर सिंह कुंडू ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें ग्रासरूट इन्नोवेशन श्रेणी में पुरस्कार मिला है।

महासम्मेलन जकार्ता में 26 से 30 सितम्बर तक हुआ। इंडोनेशिया के रिसर्च,टेक्नोलॉजी,अवम उच्च शिक्षा मंत्रालय ने आयोजन किया। भारत से विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के निदेशक डा. राजकुमार शर्मा के महती प्रयासों से इसका आयोजन किया गया. तथा राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार के चेयरमैन राजीव व निदेशक डा.विपिन कुमार के नेत्रत्व में नव खोजी प्रतियोगियों का दल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता भेजा गया।

इस दल में विभाग ने कुल छ प्रतिभागियों को चुना जिनमे से हरियाणा के कैथल जिले के गाँव कैलरम निवासी ईश्वर सिंह कुंडू भी शामिल थे। गौरतलब है की इस नव खोज प्रतियोगिता में आसियान के दस व भारत समेत लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ईश्वर कुंडू व भातीय दल ने भारतीय पेवेलियन में अपने अपने उत्पादों,खोजो की प्रदर्शनी लगाई,जिसे इंडोनेशिया व आसियान देशो के अधिकारीयों ने मुक्त कंठ से भारतीय प्रतिभागियों के काम की प्रशंसा की।

सितम्बर को सेंटर फार रिसर्च,साइंस.एंड टेक्नोलॉजी द्वारा गृह विद्या मंदिर भवन में सभी प्रतिभागियों को अपनी अपनी प्रस्तुति देने का मौका दिया गया। ईश्वर कुंडू ने भी जूरी के सामने अपनी खोज,उपलब्धिया आदि को प्रस्तुत किया। ईश्वर ने हिंदी में संबोधित किया पर भारतीय अधिकारी अंग्रेजी में अनुवाद करते रहे। चार देशो से चार जज नियुक्त किये गये थे। 30 सितम्बर समापन समारोह और पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया।

इस समारोह में ईश्वर सिंह कुंडू को ग्रासरूट इन्नोवेशन श्रेणी के तहत विजेता घोषित किया गया। ईश्वर को दूसरा स्थान मिला। रिसर्च,टेक्नोलॉजी,अवम उच्च शिक्षा मंत्रालय की अधिकारी सेतिवती और सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफ़ तान्गेरंग सिटी के मेयर एरिन राच्मी ने पुरस्कार प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement