khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 11:14 AM (IST)
अंबाला। भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की 25 सितंबर को केरल में बैठक होनी है। इसके चलते हरियाणा में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता अपनी ईनामी राशि के लिए काफी मशहूर है। इसमें जीतने वाली टीम को एक करोड़ की राशि से दी जाती है। खेल मंत्र अनिल विज ने बताया कि अब कबड्डी प्रतियोगिता अक्टूबर के प्रथम या दूसरे सप्ताह मेें आयोजित की जाएगी। इसके लिए नया कलैण्डर जल्द ही जारी किया जाएगा।