Junior badal says kejriwal is smoothie, target the congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:38 am
Location
Advertisement

जूनियर बादल ने अरविंद केजरीवाल को बताया ठग, कांग्रेस पर भी निशाना

khaskhabar.com : शनिवार, 21 जनवरी 2017 3:04 PM (IST)
जूनियर बादल ने अरविंद केजरीवाल को बताया ठग, कांग्रेस पर भी निशाना
तरनतारन। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को तरनतारन के चबाल में एक जनसभा को संबोधित किया। सुखबीर बादल तरनतारन के अकाली उमीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस मौके सुखबीर बादल ने तरनतारन से कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह को अकाली दल में शामिल करह्ववाया। बादल ने कांग्रेस को अहंकारी राजा बताया जिसने अपने राज में कुछ नहीं किया सिर्फ अपने कार्यकाल में अहंकार ही रखा।

उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने 10 साल के राज में वो सारे काम पूरे करवाये जो उन्होंने वादे किए थे। उन्होंने कहा कि कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकाल में एक भी युवा को नौकरी नहीं दी। नौकरी को ठेके पर देने का काम कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने प्रारंभ किया। वहीं हरियाणा को पानी देने के मामले में अकाली दल सरकार ही हरियाणा को पानी देने में रोक लगा पायी है।

सुखबीर बादल ने केजरीवाल को रैली के दौरान ठग कहा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले अन्ना हजारे की टांग दबाकर उसकी बाजू और टांग काट कर राजनीती में आ गया। उन्होंने भगवंत मान के लिए कहा कि जिसकी अपनी पत्नी के साथ नहीं बनती वो आम आदमी पार्टी का मैम्बर है।

[@ Exclusive: सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से कितना फायदा कितना नुकसान?]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement