Junior assistant of Laxmangarh Municipality caught taking bribe of Rs 5,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का कनिष्ठ सहायक 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 7:52 PM (IST)
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का कनिष्ठ सहायक 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया
लक्ष्मणगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की झुंझुनूं इकाई ने गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश चौमाल को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर पालिका से मनोहर जलाशय पर हुए निर्माण कार्य की पत्रावली की प्रमाणित प्रति मांगी थी। आरोपी दिव्य प्रकाश इस जानकारी को देने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने पर आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग सही पाई गई। इसके बाद, एसीबी ने जाल बिछाया। आरोपी दिव्य प्रकाश ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम अपनी टेबल पर रखे कंप्यूटर माउस पैड के नीचे रखने का इशारा किया। शिकायतकर्ता ने जब पैसे वहाँ रख दिए, तो एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी से आगे की पूछताछ और जाँच जारी है। एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जाँच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement