Advertisement
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस : डॉ. बी.सी. रॉय को नमन, डॉक्टरों का हौसला बढ़ाना हर नागरिक की जिम्मेदारी

बिधान चन्द्र रॉय को सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को पूरे भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों के अमूल्य योगदान, उनके अथक परिश्रम और मरीजों की निस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। भारत में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मनाने की शुरुआत 1991 में हुई थी।
महत्व__यह दिन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता जताने और उनके चुनौतीपूर्ण कार्यों का सम्मान करने का एक विशेष अवसर होता है।
आमजन की भागीदारी __आमजन की भी जिम्मेदारी बनती हैं कि जो स्वास्थ्य कर्मी आमजन के स्वास्थ्य के लिए रात दिन कार्य करते हैं उनका हौसला बढ़ाएं और उनके कार्य में सहयोग करें साथ ही अनहोनी होने पर उसकी पूरी तरह तहक़ीकात करके ही अन्य क़दम उठायें। स्वास्थ्य कर्मियों का पूरी तरह सम्मान करें।
यूनानी चिकित्सा __आज के आधुनिक युग में बीमारियों की अधिकता और लम्बे समय तक दवाओं का प्रयोग लोगों की अर्थव्यवस्था को कमज़ोर कर रही हैं, ऐसे में आमजन को हर्बल यूनानी चिकित्सा को अपनाना चाहिए इससे रोग दूर होते ही हैं साथ ही अन्य साईड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। वर्तमान में अनुभवी यूनानी चिकित्सकों ने निजी तौर पर भी यूनानी चिकित्सा में असाध्य रोगों पर कई शोध किये हैं जिनके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। राज्य और केन्द्र सरकारों से अनुरोध करते हैं कि ऐसे अनुभवी यूनानी चिकित्सकों से शोध पत्र एकत्रित कर उन्हें चिकित्सा में शामिल करना चाहिए।
सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



