Advertisement
लावारिस हालत से नए परिवार की ओर सफर : निःसंतान दंपति ने बालक को लिया गोद, अब मिलेगा परिवार का प्यार

रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था बालकअभिकरण के अधीक्षक ने बताया कि बालक रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति द्वारा उसे दत्तकग्रहण के लिए विधिमुक्त घोषित किया गया। लावारिस अथवा बिना किसी संरक्षक के मिलने वाले बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति को किशोर न्याय अधिनियम के तहत अधिकृत किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट जारी करेंगे दत्तकग्रहण आदेश
किशोर न्याय अधिनियम में वर्ष 2021 में किए गए संशोधन के बाद दत्तकग्रहण आदेश जारी करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है। वर्तमान में बालक उदय को नियमानुसार प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर में दिया गया है। दत्तकग्रहण आदेश के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दत्तकग्रहण आदेश जारी होने के बाद बालक को दत्तक माता-पिता के जैविक पुत्र के समान सभी कानूनी अधिकार प्राप्त होंगे।
जिले में अधिक आयु के बच्चे का पहला दत्तकग्रहण
CARA के आंकड़ों के अनुसार सामान्य रूप से शैशवावस्था के बच्चों का दत्तकग्रहण अधिक होता है। दौसा जिले में सीसीआई में रह रहे इस आयु वर्ग के बच्चे का यह पहला दत्तकग्रहण है।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विश्व देव ने बताया कि CARA के माध्यम से दत्तकग्रहण एक सुरक्षित, धर्मनिरपेक्ष और बालहित में संचालित व्यवस्था है। इसके विधिपूर्ण संचालन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिक आयु वर्ग के बच्चों और दिव्यांग बच्चों के दत्तकग्रहण के लिए भी समाज को आगे आने की आवश्यकता है।
विशेषज्ञ दत्तकग्रहण अभिकरण के अधीक्षक श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि बालक को नियमानुसार प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर में दिया गया है और जिला मजिस्ट्रेट से दत्तकग्रहण आदेश जारी कराने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में सीसीआई में रह रहे इस आयु वर्ग के बच्चे का यह पहला दत्तकग्रहण है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


