Advertisement
जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणाम : कांग्रेस 5 और भाजपा 4 वार्डों में जीती; 21 वर्षीय यूपीएससी अभ्यर्थी सरस्वती प्रजापत बनीं पार्षद

भाजपा खेमे से वार्ड 3 में मोनिका व्यास ने कांग्रेस की रीटा को 540 मतों से पराजित किया, जबकि वार्ड 82 से भाजपा के प्रसंचंद मेहता ने कांग्रेस के अरविंद परिहार को 400 वोटों से हराया।
अब तक घोषित प्रमुख वार्डवार परिणाम:
वार्ड 1: जगदीश (कांग्रेस) विजयी, दलाराम भाटी (भाजपा) पराजित
वार्ड 3: मोनिका व्यास (भाजपा) 540 वोटों से विजयी, रीटा (कांग्रेस) पराजित
वार्ड 12: प्रियंका बाहेती (भाजपा) विजयी, रेखा (निर्दलीय) पराजित
वार्ड 21: जाकिर खान (कांग्रेस) विजयी, अरुणा पटेल (भाजपा) पराजित
वार्ड 23: अशोक सिंह चौहान (भाजपा) विजयी, प्रदीप वैष्णव (कांग्रेस) पराजित
वार्ड 51: सरस्वती प्रजापत (कांग्रेस) विजयी, मंजू देवी प्रजापत पराजित
वार्ड 72: इरफान अब्बासी (कांग्रेस) विजयी, असिम अकरम (भाजपा) पराजित
वार्ड 82: प्रसंचंद मेहता (भाजपा) 400 वोटों से विजयी, अरविंद परिहार (कांग्रेस) पराजित
वार्ड 91: कांता नवल (कांग्रेस) 2000 से अधिक वोटों से विजयी
प्रशासन के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज में डाक मतपत्रों के बाद अब ईवीएम के मतों की गिनती जारी है और आगामी कुछ घंटों में सभी 100 वार्डों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


