जेएलएन अस्पताल बना आमजन के विश्वास का केन्द्र : देवनानी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और नवाचारों के परिणामस्वरूप आमजन को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से न केवल बड़े शहरों बल्कि संभागीय स्तर पर भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं।
चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी दिशा में जेएलएन अस्पताल में नई तकनीकों एवं सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से अपेक्षा की कि वे इन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान के बाद सबसे अहम दर्जा प्राप्त है। आप आमजन की सेवा करें। कार्यक्रम को शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामारिया ने बताया कि नई एक्स-रे मशीनों के शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लीवर की जांच बिना किसी दर्द या जटिल प्रक्रिया के संभव होगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, गेस्ट्रोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. एम.पी. शर्मा सहित रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


