JJT University : Moot Court Organized for Law Students, Emphasis Placed on Practical Legal Knowledge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 22, 2026 6:44 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेटी विश्वविद्यालय : विधि के विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट का आयोजन, व्यावहारिक विधिक ज्ञान पर दिया जोर

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 7:00 PM (IST)
जेजेटी विश्वविद्यालय : विधि के विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट का आयोजन, व्यावहारिक विधिक ज्ञान पर दिया जोर
झुंझुनूं। जेजेटी विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के सहयोग से मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिक विधिक प्रक्रियाओं, तार्किक क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति के कौशल में निपुण बनाना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय निर्णायक मंडल उपस्थित रहा, जिसमें शामिल थे-उमा विशाल टिबड़ेवाला (निदेशक), डॉ. मधु गुप्ता (कुलपति), डॉ. अमन गुप्ता (मुख्य वित्त अधिकारी)। निर्णायकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्क-वितर्क और उनकी प्रस्तुतिकरण शैली की सराहना की। साथ ही, उन्होंने विधिक समझ को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
डीन डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र में सफलता के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मूट कोर्ट जैसे आयोजनों को समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। प्रतियोगिता का सफल संचालन और समन्वय संयोजक डॉ. आशिमा के नेतृत्व में किया गया।
विद्यार्थियों ने काल्पनिक कानूनी मामलों पर अपनी दलीलें पेश करते हुए उत्कृष्ट वाद-विवाद कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक कुलसचिव (अकादमिक) डॉ. धर्मेन्द्र कौशिक, डॉ. रामप्रताप सैनी, डॉ. शिव कुमार, डॉ. विजयमाला सहित डॉ. यूसुफ अली, डॉ. कंचन, डॉ. विनीता और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement