JJP Womens State Executive Formed, 52 Officers Appointed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 9, 2025 12:27 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी नियुक्त

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 5:43 PM (IST)
जेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 52 पदाधिकारी नियुक्त
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉ किरण पुनिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी दहिया मालिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद महिला प्रदेश कार्यकारिणी में 52 पदाधिकारी और एक महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने फतेहाबाद जिले में संतोष माचरा को महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं। वहीं बिमला चौधरी, सरोज लुथरा और ओमपति देवी रोहतक जेजेपी की महिला वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष होंगी। जेजेपी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रोमिला शर्मा, निर्मला परमार, संगीता चौहान, केलो देवी, डॉ सुखविंदर कौर, आयुषी यादव, शीला चहल, अनीता वर्मा, किरण भाटिया, अमिता ढांडा और निर्मला कुंडू को नियुक्त किया हैं। चित्रा डाबड़ा जेजेपी की महिला प्रदेश प्रधान महासचिव होंगी। इनके अलावा जसबीर कौर, गुड्डी लांगयान, चित्रा नैन, निर्मला रेढू, रूकमा सिहाग, राजेश धनाना और मुनेश देवी को महिला प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं महिला प्रदेश सचिव के पद पर रोशनी देवी, सुशीला देवी, सुदेश देवी, राजवंती कामोद, दर्शना लाठर, कमलेश शर्मा उकलाना, प्रियंका गोलन, बबीता डबवाली, अमनदीप कौर, शकुंतला देवी और मीरा देवी कोसली को नियुक्त किया हैं। जेजेपी ने मीरा देवी दादरी, सीमा तहल्याण, कमलेश देवी झज्जर, ओमपति देवी गन्नौर, सुमित्रा सोनीपत, खुर्शीदा बेगम, शारदा नारनौल, कांता गन्नौर और अनीता ठाकुर को महिला प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया हैं। वहीं राजवंती रोहतक को महिला प्रदेश कार्यालय सचिव और कल्पना जोरड़ को महिला प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा बिमला हमींदपुर, नीलम नारनौल, सुनीता देवी दादरी, प्रियंका गामड़ी, तनु शर्मा, पूनम भोजावास, आशा यादव और सुषमा चौधरी जेजेपी महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement