Jhunjhunu: JJT University B.Pharm Student Rohit Kumar Selected for Army Medical Corps; Posted in Lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 22, 2026 6:48 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झुंझुनूं: जेजेटी यूनिवर्सिटी के बी-फार्मा छात्र रोहित कुमार का आर्मी मेडिकल कोर में चयन, लखनऊ में मिली नियुक्ति

khaskhabar.com: शनिवार, 30 मई 2026 4:59 PM (IST)
झुंझुनूं: जेजेटी यूनिवर्सिटी के बी-फार्मा छात्र रोहित कुमार का आर्मी मेडिकल कोर में चयन, लखनऊ में मिली नियुक्ति
झुंझुनूं। शेखावाटी क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय (श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी) के एक होनहार छात्र ने पढ़ाई के दौरान ही भारतीय सेना में सरकारी नौकरी हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में अध्ययनरत छात्र रोहित कुमार का चयन प्रतिष्ठित आर्मी मेडिकल कोर (Army Medical Corps - AMC) में हुआ है। इस बड़ी सफलता के बाद छात्र के परिवार और विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। बी-फार्मा द्वितीय वर्ष में पढ़ते हुए क्रैक की परीक्षा मूल रूप से झुंझुनू के मंडावा रोड स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास गनी कॉलोनी के निवासी रोहित कुमार पुत्र श्री मनोज कुमार, जेजेटी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) की पढ़ाई कर रहे हैं। रोहित ने बी-फार्मा द्वितीय वर्ष (Second Year) में अध्ययनरत रहने के दौरान ही भारतीय सेना के मेडिकल कोर की सरकारी भर्ती के लिए आवेदन किया था। अपनी कड़े परिश्रम और बेहतरीन तैयारियों के दम पर उन्होंने इस कठिन प्रतियोगी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर सफलता का परचम लहराया।
लखनऊ में मिली देश सेवा की जिम्मेदारी
चयनित छात्र रोहित कुमार ने अपनी इस विशेष उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें आर्मी मेडिकल कोर के तहत लखनऊ एम्स (कमांड अस्पताल/सैन्य चिकित्सा संस्थान) में नियुक्ति मिली है, जहां वे देश सेवा के साथ-साथ अपने चिकित्सा ज्ञान का योगदान देंगे।
रोहित ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय:
"विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबड़ेवाला के कुशल मार्गदर्शन, अपने माता-पिता के अटूट आशीर्वाद और फार्मेसी विभाग के गुरुजनों की बेहतरीन शिक्षा को दिया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के माहौल और शिक्षकों के सहयोग के बिना इतनी कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं था।"
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया भव्य स्वागत और सम्मान
रोहित कुमार के आर्मी मेडिकल कोर में चयन की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद जेजेटी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता एवं रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने रोहित को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रोहित की यह सफलता संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह साबित करता है कि जेजेटी यूनिवर्सिटी में दी जा रही शिक्षा न केवल डिग्री आधारित है, बल्कि विद्यार्थियों को देश के सर्वोच्च सेवा क्षेत्रों में रोजगार योग्य भी बना रही है। इस दौरान विभाग के अन्य प्रोफेसर और रोहित के सहपाठी भी बधाई देने के लिए मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement