Advertisement
झुंझुनूं : रिटायर्ड फौजी की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्त ने ही किए ताबड़तोड़ वार, नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों का भारी प्रदर्शन

गांव की गोचर भूमि से अवैध कब्जे हटाना (आरोपी की दुकान भी इसी भूमि पर बताई जा रही है)।
ग्रामीण जिला कलेक्टर अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सागर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
नेताओं का जमावड़ा और भारी पुलिस बल तैनात
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए चिड़ावा, सूरजगढ़, बुहाना और पिलानी थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। मौके पर भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया और ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया सहित कई दिग्गज नेता पहुँच चुके हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी अकरम की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
परिवार का हाल
उदयवीर सिंह का घर दुकान से 1 किमी दूर खेत में स्थित है। उनके पीछे पत्नी, दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाला बेटा दिनेश और जयपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही दो बेटियां हैं। गांव के एक शांत और मिलनसार पूर्व सैनिक की इस तरह हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



