Jhotwara roads have gained momentum, residents expressed their gratitude to Colonel Rajyavardhan Rathore during the public interaction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:45 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झोटवाड़ा की सड़कों को मिली रफ्तार, जनसंवाद में क्षेत्रवासियों ने जताया कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अगस्त 2026 4:44 PM (IST)
झोटवाड़ा की सड़कों को मिली रफ्तार, जनसंवाद में क्षेत्रवासियों ने जताया कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार
खास खबर। जयपुर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलम सिटी, निवारू, बोतावाल, केश्यावाला समेत झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की और अटल प्रगति पथ सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया।
लोगों ने कहा कि लंबे समय से सड़क सुविधाओं को लेकर जिन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन पर तेजी से काम होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। सड़क निर्माण एवं मरम्मत के इन कार्यों से आवागमन बेहतर होने के साथ ही कॉलोनियों, गांवों और मुख्य मार्गों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। अटल प्रगति पथ के अंतर्गत स्वीकृत सड़क कार्यों को लेकर भी क्षेत्रवासियों ने विशेष रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा के विकास में क्षेत्र की जनता की भागीदारी और सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से झोटवाड़ा के विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी। हमारा संकल्प है कि हम सब मिलकर झोटवाड़ा को एक विकसित और मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाएं।
झोटवाड़ा क्षेत्र में इन सड़कों का हुआ निर्माणः
जोरपुरा सुन्दरियावास रोड से शिव मंदिर, धानक्या फाटक से केश्यावाला सड़क, धानक्या फाटक से तिवारीवाला सड़क, यादव चैम्बर से श्री श्याम नरसिंह मंदिर पहाड़ी बोयतावाला वाया मंगलम विहार-डी मुख्य सड़क, चम्पापुरा से सबरामपुरा सड़क, भगवती नगर से बगीची ढाणी, निवारू, रामपुरा फाटक से पन्नाध्याय स्कीम वाया पूजा कॉलेज, रामला का बास स्कूल से कापड़ियावास सड़क,नहाथोज सिरसी लिंक रोड से जयपुरी के बाढ़ तक वार्ड नंबर 46 में मुख्य सड़क।
नौ दुकान वार्ड नंबर 47 रैंबो ट्रेलर वाली गली से रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर प्रताप सर्किल रोड को जोड़ने वाली सड़क, पंचौली नगर में सड़क निर्माण, कंवर का प्याऊ से राजकीय पाठशाला कंवर का बास स्कूल तक, रामपुरा फाटक से बाल किशन बाबा की ढाणी, श्योसिंहपुरा बेगस रोड से रोहिडावाली ढाणी होते हुए बसेड़ी फाटक तक डामर सड़क निर्माण, महेशवास सड़क से बागडों की ढाणी, आसलपुर लिंक रोड से गेदड़ों की ढाणी होते हुए श्योजी बाबा की ढाणी वाया नागा मारवाल जोबनेर सड़क तक।
भैसावा (फकीरों के मोहल्ले से सम्पर्क सड़क बुगालिया सड़क तक), हाथौज मेन स्टैण्ड कालवाड़ रोड से लालचन्दपुरा लिंक रोड, ए/आर बेणिया का बास सड़क से इन्द्रदेव कॉलोनी से नमोड़ी ढाणी तक, महरियों का बास से सरमदों की ढाणी होते हुए दादरवालों की ढाणी ग्राम आईदान का बास की सीमा तक ग्राम पंचायत पचार, जयपुर, बेगस G.S.S. से बिरदाराम जी मीणा की ढाणी, शंकर जी पन्ना जी मीणा की ढाणी होते हुए रामू जी गुर्जर के घर तक, सुशांत सिटी-II में सड़क निर्माण कार्य, माचवा, मंगलम सिटी, कालवाड़ रोड में सड़क निर्माण, पीथावास, बालाजी धाम सुशांत सिटी, माचवा में सड़क के कार्य (SH-2C to MPS School), वैशाली एलिगन्स में सड़क निर्माण कार्य।
इसी तरह सनराइज सिटी, निवारू में सड़क निर्माण, रॉयल सिटी, माचवा में सड़क निर्माण कार्य, माचवा, कालवाड़ रोड कान्हा रेस्टोरेन्ट से पैरामाउन्ट स्कूल तक सड़क एवं निवारू लिंक रोड से पैरामाउन्ट स्कूल तक सड़क, अवधपुरी ए ब्लॉक मेन रोड, गांधीपथ पश्चिम, वार्ड नं. 56 में सड़क निर्माण, बिन्दायका में शीतला माता मंदिर से श्री शिव विहार तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 49, करणी वाटिका, गोकुलपुरा रोड में सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 47, बालाजी विहार 32 की मुख्य सड़क निर्माण कार्य।
वैद जी का चौराहा से बजरंग वाटिका तक सड़क, हाथोज से लालचन्दपुरा, नन्द विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य, अवधपुरी ए ब्लॉक कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य, देवश्री नगर, नवदीप विहार एवं मां शाकम्बरी नगर में रोड निर्माण कार्य, झोटवाड़ा एवं वैशाली नगर जोन में विभिन्न स्थानों पर सड़क मरम्मत कार्य।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement