Advertisement
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सीएम हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। राजकीय शोक के सम्मान में 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने कैंप कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया है और आगामी सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक थे। दिसंबर 2024 में उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। वह झामुमो के केंद्रीय महासचिव भी थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


