Advertisement
कैपिटल एथिना सोसाइटी में घर से 10 लाख की ज्वैलरी चोरी, कारपेंटर निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को मौका पाकर आरोपी किचन के रास्ते फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी से ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी किया। इसके बाद वह उसी किचन के रास्ते फ्लैट से बाहर निकल गया। चोरी किए गए सामान को अपने पास रखने के बाद आरोपी पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेब पुत्र सफीक, निवासी आनंद विहार कॉलोनी, थाना मसूरी-डासना, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगाने में लगी है कि उसने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद होने से मामले का खुलासा कर दिया गया है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


