जयपुर/उदयपुर। संसद भ्रमण के लिए गए उदयपुर के जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों सहित 80 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शुक्रवार को नई दिल्ली में भेंट की और उन्हें उदयपुर आने का न्यौता दिया। संसद भवन में इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री साढ़े पांच मिनट प्रतिनिधिमंडल के साथ रहे और उदयपुर के न्यौते को स्वीकारते हुए उदयपुर आने का कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, महापौरचन्द्र सिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी सहित सभी पार्षदगण एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।