Jalore ACBs big action: Three people including the reader of Subdivision Officer Office Ahor arrested red handed while taking bribe of 25 thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जालोर ACB की बड़ी कार्रवाई: उपखंड अधिकारी कार्यालय आहोर के रीडर सहित तीन लोग 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 अगस्त 2025 10:28 PM (IST)
जालोर ACB की बड़ी कार्रवाई: उपखंड अधिकारी कार्यालय आहोर के रीडर सहित तीन लोग 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जालोर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये विरेन्द्र कुमार नाग रीडर कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर जगदीश सिंह (उपखण्ड कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड) एवं दिनेश (प्राईवेट व्यक्ति) को 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए. सी.बी. जालोर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी विरेन्द्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर द्वारा परिवादी के उपखण्ड कार्यालय में विचाराधीन अपील में विपक्षीगण को नोटिस जारी करने की एवज में 1,00,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण विरेन्द्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर द्वारा परिवादी से 25,000 रूपये प्राप्त कर कार्यालय में कार्यरत जगदीश सिंह होमगार्ड को दिये जिसने उक्त रिश्वत राशि दिनेश कुमार (प्राइवेट व्यक्ति) जो कार्यालय के बाहर नाश्ता केबिन संचालित करता है को पकड़ाये, उक्त रिश्वत राशि पच्चीस हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त तीनों आरोपीगण को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement