Advertisement
जालंधर पुलिस ने एफबीआई के वांटेड मनजीत बेदी को दबोचा, अमेरिका में 600,000 डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि मनजीत बेदी अमेरिका के वाशिंगटन के टैकोमा (सिएटल) में एक एशियाई किराना स्टोर चलाता था। वहां सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (एसएनएपी) चलाया जाता है। इस योजना के तहत पात्र ग्राहकों को ईबीटी कार्ड के रूप में सरकारी लाभ कार्ड दिए जाते हैं, जिससे वे राशन ले सकते हैं।
आरोप है कि बेदी ने इस योजना में बड़ा खेल किया। वह ग्राहकों को उनके कार्ड पर उपलब्ध लाभ के बदले पूरी खाद्य सामग्री देने के बजाय, उन्हें आधी राशि नकद में दे देता था और बाकी की आधी रकम खुद हड़प लेता था। इस तरह उसने मार्च 2024 से जून 2025 के बीच अमेरिकी सरकार को लगभग 600,000 अमेरिकी डॉलर का चूना लगा दिया।
अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने इस मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी किया था और उसे अपनी सबसे वांछित धोखेबाजों की सूची में डाला था। इसी बीच आरोपी अमेरिका से भागकर कनाडा चला गया और वहां से होते हुए अप्रैल 2026 में भारत आ गया।
जालंधर पुलिस अब उसके अंतरराष्ट्रीय यात्रा रिकॉर्ड, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन, संभावित सहयोगियों और विदेश में किए गए अन्य फर्जीवाड़े की कड़ियों की गहन जांच कर रही है। पुलिस अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क में है और आरोपी की वांछित स्थिति को लेकर जानकारी की पुष्टि कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


