Jalandhar head constable shoots wife and self-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:43 pm
Location
Advertisement

जालंधर : हेड कांस्टेबल ने पत्नी के बाद खुद को भी गोली मारी

khaskhabar.com : सोमवार, 29 अप्रैल 2019 6:28 PM (IST)
जालंधर : हेड कांस्टेबल ने पत्नी के बाद खुद को भी गोली मारी
जालंधर। जालंधर में पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को डॉक्टर कालोनी, उजाला नगर, बस्ती दानिशमंदा में हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह ने पत्नी मनजीत को घर में पड़ी रिवाल्वर से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

गंभीर हालत में पति-पत्नी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में उन्हें जौहल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरविंदर थाना पांच में तैनात हैं। मनजीत को कुल चार गोलियां लगी हैं। गले, पेट, बाजू के साथ-साथ एक गोली छाती पर लगी है।

उधर, घटना की सूचना पाक मौके पर एडीसीपी परमिंदर भंडाल बस्ती बावा खेल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement