jaisamand lake is full-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:48 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘हाथी के पांव’ को छू गया पानी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 9:05 PM (IST)
‘हाथी के पांव’ को छू गया पानी
उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर से 55 किमी दूर जयसमंद झील लबालब हो चुकी है। इस झील को एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का दर्जा प्राप्त है। झील के किनारे पर बने हाथी के स्टेच्यू के पांवों तक पानी पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि पानी अगर हाथी के पांव को छू ले तो इस झील को फुल भरा माना जाता है। जयसमंद झील 10 वर्षों बाद पूरी तरह लबालब हुई है। इसके बाद यहां देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहें है। उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर स्थित यह झील अपने प्राकृतिक परिवेश और बांध की स्थापत्य कला के साथ ही हरियाली और खूबसूरती यहां हर किसी को आकर्षित करती है। इस झील के भरने के बाद अब इस झील के चर्चे देश में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिये भी विदेशों में हो रहे हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement