छलकने को बेताब एशिया की दूसरी बड़ी मीठे पानी की झील
khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 12:18 PM (IST)
उदयपुर। शहर से 60 किमी दूर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील जयसमंद अब सिर्फ 1 फीट खाली है। इसकी पूर्ण भराव क्षमता साढे सत्ताईस फीट है। जिस तरह रोज एक फीट पानी आ रहा है उसे देखते हुए इसके मंगलवार शाम को छलक जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्ष 2006 के बाद 10 सालों के बाद इस झील में पानी की इतनी आवक हुई है।
लोग ले रहे पिकनिक का आनन्द