Advertisement
राष्ट्रीय गीत पर घमासान को लेकर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, कहा-'सीएम ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला'

उन्होंने कहा, "प्रदेश की जनता को महसूस हो रहा है कि ऐसे मुख्यमंत्री, जो सदन के अंदर झूठ बोलते हैं, वे जनसभा, हर जगह और हर वक्त झूठ बोलते हैं। राष्ट्रीय गीत पहले और राष्ट्रगान को बाद में गाए जाने की व्यवस्था दी गई है। वंदे मातरम पहले गाया गया और राष्ट्रगान बाद में गाया गया।"
जयराम ठाकुर ने आगे कहा, "स्पीकर पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। टिप्पणी करने के बातें ज्यादा बढ़ जाती हैं, लेकिन विधानसभा के अध्यक्ष भी नियमों और संविधान से ऊपर नहीं हैं। कानून का जिक्र अगर उनकी ओर से हमारे लिए किया जाता है, नियमों के पालन की बात अगर हमारे लिए किया जाता है तो विधानसभा के अध्यक्ष को भी नियमों का ही पालन करना पड़ेगा। संविधान की व्यवस्था का सम्मान करना पड़ेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


