Advertisement
मुख्य सचिव की कुर्सी पर नए चेहरे की तलाश फिर से तेज़

मुख्य सचिव पद के संभावित नामों में इस बार भी कई वरिष्ठ आईएएस अफसर चर्चा में हैं। अभय कुमार, जो अगस्त 2028 में रिटायर होंगे, अखिल अरोरा, जिनका कार्यकाल फरवरी 2029 तक रहेगा और शिखर अग्रवाल, जो जुलाई 2030 में सेवानिवृत्त होंगे — ये तीनों अधिकारी अपनी प्रशासनिक दक्षता और लंबी सेवा अवधि के कारण सुर्खियों में हैं।
वहीं, शुभ्रा सिंह का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 तक है, जबकि वरिष्ठ आईएएस सुबोध अग्रवाल अगले माह रिटायर होने वाले हैं। वरिष्ठता सूची में वे फिलहाल सबसे ऊपर हैं।
केंद्र में हैं कुछ वरिष्ठ अधिकारी
राज्य से बाहर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रजत मिश्र और तन्मय कुमार भी इस सूची में शामिल माने जा रहे हैं। वरिष्ठता के क्रम में अपर्णा अरोरा का नाम अखिल अरोरा से नीचे है, जबकि शिखर अग्रवाल अपर्णा से नीचे आते हैं।
सरकार का रुख – वरिष्ठता के साथ मेरिट पर जोर
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार मुख्य सचिव के चयन में सिर्फ वरिष्ठता ही नहीं, बल्कि मेरिट और प्रशासनिक दक्षता को भी निर्णायक मानदंड बना सकती है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार का झुकाव अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के संतुलन वाले चेहरे की ओर जाता है या केवल वरिष्ठता सूची को ही आधार बनाया जाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


