Jaipur Municipal Corporation Vigilance Branch takes action, Rs. 60,900 collected in carrying charges, 16 truckloads of goods seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 11:41 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 60 हजार 900 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 16 केन्टर सामान जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 9:18 PM (IST)
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 60 हजार 900 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 16 केन्टर सामान जब्त
जयपुर। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में जे.एल.एन मार्ग, अपेक्स सर्किल, जगतपुरा, टोंक रोड़ बी-2 बाईपास से इण्डिया गेट तक दोनों तरफ, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाज़ार, छोटा रास्ता, छोटी चौपड़, किशनपोल बाज़ार, बाबा हरिशचंद्र मार्ग, बिस्सी धर्मशाला चौराहा, खजाने वालों का रास्ता, खजाने वालों का बाजार, खजाने वालों की गली, चांदपोल बाज़ार, आईएम रोड, मुंशीजी का रास्ता, जनपथ रोड, वाणिज्य पथ, हाई-कोर्ट वाली गली, सहदेव मार्ग, भगवान दास रोड, स्टैच्यू सर्किल से पृथ्वीराज रोड एवं एसएमएस अस्पताल से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 60 हजार 900 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 16 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में जे.एल.एन मार्ग, अपेक्स सर्किल, जगतपुरा, टोंक रोड़ बी-2 बाईपास से इण्डिया गेट तक दोनों तरफ, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाज़ार, छोटा रास्ता, छोटी चौपड़, किशनपोल बाज़ार, बाबा हरिशचंद्र मार्ग, बिस्सी धर्मशाला चौराहा, खजाने वालों का रास्ता, खजाने वालों का बाजार, खजाने वालों की गली, चांदपोल बाज़ार, आईएम रोड, मुंशीजी का रास्ता, जनपथ रोड, वाणिज्य पथ, हाई-कोर्ट वाली गली, सहदेव मार्ग, भगवान दास रोड, स्टैच्यू सर्किल से पृथ्वीराज रोड एवं एसएमएस अस्पताल से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 16 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 60 हजार 900 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement