Jaipur Municipal Corporation takes major action in Mansarovar Zone: 25 stray cattle rescued, 6 illegal meat stalls demolished, 10 shops sealed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 10:37 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसरोवर जोन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 बेसहारा गौवंश रेस्क्यू, 6 अवैध मीट थड़ियां ध्वस्त, 10 दुकानें सीज

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 6:36 PM (IST)
मानसरोवर जोन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 बेसहारा गौवंश रेस्क्यू, 6 अवैध मीट थड़ियां ध्वस्त, 10 दुकानें सीज
जयपुर। नगर निगम जयपुर की पशु प्रबंधन शाखा ने मंगलवार को मानसरोवर जोन क्षेत्र में बेसहारा एवं निराश्रित गौवंश को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर तथा उपायुक्त सीमा शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम डॉ. योगेश शर्मा एवं डॉ. राकेश कलोरिया ने पूरे क्षेत्र में सघन निरीक्षण करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों और आवासीय इलाकों में घूम रहे 25 बेसहारा गौवंश को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से हिंगोनिया गौ-पुनर्वास केंद्र भेजा गया। टीम ने मौके पर मौजूद पशुओं की स्थिति की जांच की तथा परिवहन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया तथा सांगानेर जोन के प्रतापनगर क्षेत्र में संचालित 6 अवैध मीट/मांस की थड़ियों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कराया गया एवं शहर के हसनपुरा, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, जालुपुरा, जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में मंगलवार (अक्ता दिवस) को खुली पायी गई 10 मीट/मांस की दुकानों को अस्थाई सीज किया गया। उपायुक्त सीमा शर्मा ने बताया कि आवासीय इलाकों और मुख्य सड़कों पर घूमते बेसहारा गौवंश न केवल यातायात बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनते हैं। इसी को देखते हुए निगम द्वारा ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शहर में यातायात सुचारू रहे और पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। लक्ष्य है कि शहर को बेसहारा पशु समस्या से मुक्त किया जाए और सभी गौवंश को सुरक्षित पुनर्वास केंद्रों तक पहुँचाया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement