जयपुर : जामा मस्जिद में 13 मार्च को अदा की जाएगी जुमातुल विदा की नमाज़, इंतज़ामिया कमेटी ने जारी की गाइडलाइन

नमाज़ और तकरीर का सिलसिला दोपहर 12:38 बजे क़ारी मोहम्मद मुबारक साहब द्वारा दी जाने वाली 'अज़ाने अव्वल' से शुरू होगा। इसके बाद 12:42 से 12:51 बजे तक सेक्रेटरी ज़हीरूल्लाह ख़ान साहब द्वारा हिसाब पेश किया जाएगा। मुख्य 'बयान' इमाम व खतीब मुफ़्ती सय्यद अमजद अली साहब द्वारा दोपहर 12:51 से 01:15 बजे तक दिया जाएगा।
तत्पश्चात 01:15 से 01:18 बजे तक महत्वपूर्ण घोषणाएं (ऐलानातः) की जाएंगी, जिसके तुरंत बाद 01:18 से 01:30 बजे तक मुफ़्ती-ए-शहर मोहम्मद ज़ाकिर नोमानी साहब का विशेष संबोधन (खि़ताब) होगा। दोपहर 01:30 से 01:36 बजे तक सुन्नतों की अदायगी और 01:36 बजे 'अज़ाने सानी' होगी। जुमे की मुख्य नमाज़, खु़तबा और सामूहिक दुआ का समय दोपहर 01:40 से 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अंत में 02:00 से 02:10 बजे तक सुन्नतों व नफ़लों की अदायगी के साथ कार्यक्रम मुकम्मल होगा।
नमाज़ियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश
इंतज़ामिया कमेटी के नायब सदर मोहम्मद ताहिर आज़ाद ने नमाज़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 10 प्रमुख गाइडलाइंस जारी की हैं:
घर से तैयारी : नमाज़ी अपने घरों से ही वुज़ू करके तशरीफ़ लाएं।
सामान की सुरक्षा : नमाज़ के लिए अपना कपड़ा (मुसल्ला) साथ लाएं, लेकिन बड़े बैग या झोले साथ न लाएं।
समय की पाबंदी : नमाज़ मुकर्रर वक्त पर ही शुरू होगी, इसलिए समय का पूरा ख्याल रखें।
यातायात और पार्किंग : पार्किंग की समस्या को देखते हुए कमेटी ने वाहनों के बजाय पैदल आने की सलाह दी है। नमाज़ के तुरंत बाद सड़कों और रास्तों को खाली कर दें ताकि आमजन को परेशानी न हो।
सुरक्षा सावधानी : बरामदों में नमाज़ अदा न करने की हिदायत दी गई है क्योंकि वहां बिजली के तार खुले हैं और पट्टियां कमज़ोर होने की वजह से हादसे का अंदेशा है।
सहयोग की अपील : प्रशासन, पुलिस और वॉलंटियर्स का सहयोग करें ताकि पूरी प्रक्रिया पुर-अमन (शांतिपूर्ण) तरीके से संपन्न हो सके।
कमेटी ने सभी नमाज़ियों से अपील की है कि वे मस्जिद के नियमों का पालन करें और मिल-जुलकर सफों (कतारों) को दुरुस्त करते हुए खु़दा की इबादत में शामिल हों।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



