Jaipur: India Alliance staged a violent protest at the Collectorate Circle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर : कलेक्ट्रेट सर्किल पर इंडिया गठबंधन का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 12:54 PM (IST)
जयपुर : कलेक्ट्रेट सर्किल पर इंडिया गठबंधन का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गूंजे वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे
जयपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में बुधवार को जयपुर में भी इंडिया गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया। गठबंधन के तमाम घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर एकत्रित हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट सर्किल पर उमड़ा विपक्ष का सैलाब प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के साथ-साथ सीपीआई (एम), सीपीआई, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एमएल) के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत ढोल बजाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पुतले ले रखे थे, जिन पर 'वोट चोर, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' जैसे नारे लिखे हुए थे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
"लाठी-गोली खाएंगे, लेकिन वोट की चोरी नहीं होने देंगे" - प्रताप सिंह खाचरियावासप्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के विपक्ष के नेता हैं और नरेंद्र मोदी पक्ष लॉबी के नेता हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ज्ञानेश कुमार या प्रधानमंत्री की यह जिम्मेदारी नहीं है कि वे विपक्ष के नेता से मिलें? जंतर-मंतर पर सांसदों को रोका जा रहा है और संविधान हाथ में लेकर खड़े जनप्रतिनिधियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।
खाचरियावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आर-पार का संघर्ष है। देश की जनता और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में लाठी और गोली का मुकाबला करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी कीमत पर वोटों की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और अन्य आयुक्तों की बात अनसुनी कर वोटर लिस्ट में हेरफेर कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement