Advertisement
जयपुर : कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, डोटासरा बोले-गोली खाने को भी तैयार हैं

"बीजेपी वाले नाथूराम गोडसे के वंशज हैं। ये गोलियां चलाना और आंदोलनों का दमन करना ही जानते हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, अगर गोली भी खानी पड़े तो गोविंद डोटासरा और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता गोली खाने को तैयार है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लोकसभा में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा से कम हमें कुछ भी मंजूर नहीं है।"
डोटासरा ने भाजपा द्वारा किए गए पलटवार प्रदर्शनों को 'मैच फिक्सिंग' करार देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले केवल पानी की हल्की फुहारें छोड़कर, आपस में हंसकर और मिठाइयां खाकर घर चले जाते हैं, जबकि कांग्रेस युवाओं के हक के लिए ज़मीन पर संघर्ष कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic




