Advertisement
यूपी की जेल से रिहा हुए 98 साल के कैदी को जेल स्टाफ ने दी विदाई

आयोध्या | 98 वर्षीय दोषी राम सूरत को उत्तर प्रदेश की अयोध्या जेल से रिहा कर दिया गया था। एक मामले में उनको पांच साल तक जेल में रखा गया था। इसकी जानकारी जेल अधिकारियों ने दी है। उनकी रिहाई का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (कारागार) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में अयोध्या जेल के जिला अधीक्षक शशिकांत मिश्रा रामसूरत से कह रहे हैं कि पुलिस उन्हें उनके स्थान पर छोड़ देगी।
जेल अधिकारियों के अनुसार रामसूरत को आईपीसी की धारा 452, 323 और 352 के तहत दोषी ठहराया गया था। जेल से छूटने पर उन्हें जेल कर्मचारियों ने विदाई दी।
मिश्रा ने कहा कि रामसूरत की रिहाई के समय उनके घर से कोई नहीं आया।
रामसूरत को 8 अगस्त, 2022 को रिहा किया जाना था, लेकिन 20 मई, 2022 को पता चला कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं, तो उन्हें 90 दिनों के पैरोल पर भेज दिया गया था।
वीडियो को ट्विटर पर 2,000 से अधिक बार देखा गया और कई टिप्पणियां की गईं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
फैज़ाबाद
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features