It is not possible for a single man to commit rape, says senior Karnataka Congress leader Amre Gowda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 1, 2023 5:55 am
Location
Advertisement

अकेले आदमी के लिए बलात्कार करना संभव नहीं, कहने पर घिरे कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा

khaskhabar.com : सोमवार, 20 नवम्बर 2023 7:37 PM (IST)
अकेले आदमी के लिए बलात्कार करना संभव नहीं, कहने पर घिरे कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा
कोप्पल, (कर्नाटक)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल बय्यापुर के एक ऑडियो ने कर्नाटक में विवाद पैदा कर दिया है। उन्‍हाेंने कहा था कि किसी एक व्यक्ति के लिए बलात्कार करना संभव नहीं है।

नेता की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है, जिससे सत्ता पक्ष की फजीहत हो रही है।

सूत्रों ने बताया कि अमरेगौड़ा के सहयोगी संगनगौड़ा पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में 10 अक्टूबर को कोप्पल महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के ससुर ने पूर्व विधायक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। ऑडियो के अनुसार, अमरेगौड़ा ने कथित तौर पर सवाल किया था कि वह (ससुर) एसपी के पास क्यों गए और उनकी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया।

ऑडियो में अमरेगौड़ा को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा रहा है, ''एक अकेले व्यक्ति द्वारा बलात्कार करना कैसे संभव है। यह तभी संभव है, जब इसमें दो व्यक्ति शामिल हों। आप एक आदमी भेजो, मैं एक महिला को अपने साथ चलने के लिए कहूंगा, देखते हैं क्या वह उसके साथ दुष्कर्म कर पाएगा। यह संवेदनशील मामला है और प्रतिष्ठा का सवाल है, दो बार सोचिए।''

उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ''क्या कोई अकेला व्यक्ति किसी महिला से बलात्कार कर सकता है? कोई भी एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। दुष्कर्म करने के लिए तीन से चार लोग होने चाहिए। किसी अकेले व्यक्ति के लिए किसी महिला से बलात्कार करना असंभव है। इस मामले में क्या हो सकता है कि उसे (बलात्कार के आरोपी) जेल भेज दिया जाए, इससे आपको क्या हासिल होगा?''

अमरेगौड़ा ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अमरेगौड़ा विधानसभा चुनाव में कुश्तगी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डोड्डानगौड़ा पाटिल से 9,646 वोटों से हार गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement