Advertisement
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

इससे पहले, उन्होंने ग्रांउड में कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पौधरोपण किया, उनके अलावा अम्बाला शहर मेयर अकक्षिता सैनी, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बिंदल सहित अन्य ने पौधरोपण किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज हमने दशहरा ग्राउंड में पौधारोपण तपती धूप में किया हैं। अगर यह पौधारोपण 25-30 वर्ष पहले हो जाता तो हमें धूप के थपेड़े न झेलने पड़ते।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 में एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया है। मोदी को समझना बहुत मुश्किल है, वह इतनी गहराई की बात कहते है कि जिसे समझने के लिए समय व ज्ञान लगाना पड़ता हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए हमें मिलकर काम करना है। एक मां हमे जन्म देती है, हमारा पालन पौषण करती है, हमें पढ़ाती लिखाती है, वहीं दूसरी मां हमारी धरती मां है। दोनों माताएं ही मनुष्य को पालने का काम करती हैं। धरती मां के रूप में हमें फल, फूल, अनाज और आवश्यकता अनुसार अन्य जीवन रूपी वस्तुएं प्राप्त होती हैं। दोनों माताएं ही हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दशहरा ग्रांउड में दीवार के चारों तरफ फुटपाथ बनाए जाने के लिए 50 लाख रूपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा भी की। उन्होनें कहा कि इस फुटपाथ के बनने से लोग यहां पर आकर जहां सैर करेगें वही हरे भरे पौधे लगे होने से यहां की सुन्दरता का आनन्द भी उठाएंगे। उन्होंने वन विभाग और नगर परिषद अधिकारियों को मिलकर यहां छोटे-छोटे फुलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी का नेताजी सुभाष पार्क बेहतरीन पार्क बन गया है। लोग यहां पर भारी संख्या में आकर इस पार्क की सुंदरता का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा यहां पर जल्द ही ई-लाईब्रेरी बनाने का काम किया जाएगा। इसके साथ-साथ यहां पर फुड कोर्ट के भी जल्द टेंडर किए जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जीवित रहने के लिए इन दोनों चीजों का होना अति आवश्यक हैं। पेड़ हमें आक्सीजन देते है। विज्ञान ने बहुत तरक्की की है, आक्सीजन कन्सट्रेटर इसका एक उदाहरण हैं लेकिन यह उपकरण भी वातावरण में मौजूद आक्सीजन है उसी को आगे देता हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर सबसे पहला अधिकार पेड़-पौधों का ही है। इंसान इसे अपनी सुविधा अनुसार पेड़-पौधों को काटकर धरती से कम करते जा रहे हैं, लेकिन हमें पर्यावरण के संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने है और उनका संरक्षण भी करना हैं।
ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि अम्बाला जिले में पिछले वर्ष लगभग 36 लाख पौधे लगाए गए। हर आदमी को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिले इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने है। धरती पर जहां पर भी स्थान खाली पड़े हुए है वहां पर पौधों को लगाना हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा अम्बाला छावनी में चार मंडल है, चारों मंडलों के पदाधिकारियों ने जहां पर खाली जगह मिली वहां पर पौधे लगाने का काम किया हैं। इसी कड़ी में आज वन महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां पर भी ग्राउंड में पौधे लगाए जा रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हम सबके मार्गदर्शक है, समय-समय पर हमें ज्ञान देने का काम करते है। दिल्ली में बीते दिनों जो घटना हुई उन्होंने अपनी सुझबुझ से इसे शांत करवाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम जो नारा दिया है उसे सार्थक करने के लिए हमें मिलकर कार्य करना हैं। पेड़ों को जहां लगाना है वहीं उसका संरक्षण भी करना हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी हर वर्ष कितने पेड़ पौधे लगाए गए है उसका आंकड़ा देते हैं, मगर कितने पेड़ बचाए गए है, उसका भी आंकड़ा इसके साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमारी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। हमारे महापुरूष बड़े ज्ञानी रहे है, तुलसी के पौधे को मां का दर्जा दिया गया हैं। तुलसी का पौधा एक एन्टीबोटिक का काम करता हैं व तुलसी के पौधे को अनेक औषधीय के रूप में प्रयोग किया जाता हैं।
इसी प्रकार पीपल एक ऐसा पेड़ है जो हमें दिन रात ऑक्सीजन देता है। यूएनओ ने पीपल के पेड़ों को बचाने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया हैं। हमारे ऋषियों ने पीपल के पेड़ को देवता कहा है और आज भी पीपल के पेड़ को काटना पाप माना जाता है। इसी प्रकार बड़ का जो पेड़ है उसकी भी अपनी महत्वता है और महात्मा बुद्ध ने भी बड़ के पेड़ के नीचे ही बैठकर ज्ञान दिया हैं। इसी प्रकार नीम के पेड़ की भी अपनी ही अलग महत्वता है। पेड़ पौधे हमें जहां छाया देते है वहीं पक्षियों को घोसलें के रूप में घर भी देते हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा आज पूरे प्रदेश में वन महोत्सव के तहत पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य को भी कहा कि वे अपने वशिष्ठ अवसरों वाले दिनों या जन्म दिवस पर या फिर अन्य किसी कार्यक्रम में उपहार के रूप पौधे दें। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने इको क्वीज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया कि आगे से विभिन्न कार्यक्रमों में विजेताओं व अन्य को भी पौधे ही प्रदान किए जाएं।
इस मौके पर डीएफओ नरेश रंगा ने बताया कि आज लगभग 130 पौधों लगाए गए हैं व लगभग 10 हजार पौधे स्कूलों को वितरित किए गए है। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, मेयर अक्षिता सैनी, नगर परिषद् की अध्यक्षा स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, ईओ देवेन्द्र नरवाल, व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बिंदल, डीएफओ नरेश रंगा, भाजपा पदाधिकारी हर्ष बिन्द्रा, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चौहान, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, सुर्दशन सहगल, जसबीर जस्सी, दीपक भसीन, बलकेस वत्स, आरती सहगल, शिवा काकरान, राजीव डिम्पल, नीरू चौहान, संजीव वालिया, बीएस बिन्द्रा, श्याम सुन्दर अरोड़ा, संजीव अत्री, संजीव सोनी, विपिन खन्ना, फकीरचंद सैनी, मदन लाल शर्मा, आशीष अग्रवाल, पुनीत सरपाल, रामबाबू यादव, नरेन्द्र राणा के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


