'पाप माना जाता है', सलमान खान की राम मंदिर वॉच पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

दरअसल, सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं। सलमान इस दौरान अपने हाथ में एक खास घड़ी पहने हुए हैं, जिसमें अयोध्या के श्री राम मंदिर की तस्वीर अंकित है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, "ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।" अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे पाप समान बताया है।
वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि मैं शरिया के दृष्टिकोण से इस मामले को स्पष्ट करना चाहता हूं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सलमान खान एक मशहूर मुसलमान हैं और हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय की वजह से जाने जाते हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं। राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई है। सलमान खान ने प्रचार के लिए उस घड़ी को पहन रखा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह सबसे पहले मुसलमान हैं।
रजवी ने आगे कहा, "इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं देता है। यदि कोई मुसलमान इस तरह के प्रचार में शामिल होता है-चाहे वह मंदिर का हो या 'राम संस्करण' वाली घड़ी पहनकर—तो शरिया के अनुसार, वह अपराध कर रहा है और उसे पाप माना जाता है। यह कार्य हराम है और उसे इससे बचना चाहिए। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वह अपने हाथों से राम नाम एडिशन की घड़ी उतार दें।"
बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिंकदर सिनेमाघरों में ईद पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बरेली
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
