Advertisement
IRGC का दावा: अमेरिकी हमले के जवाब में कुवैत, जॉर्डन और इराक में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि उसने जॉर्डन में अकाबा की खाड़ी के पास स्थित अमेरिकी मरीन बेस कैंप टिटियन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। आईआरजीसी का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान के सिरिक क्षेत्र में एक शादी समारोह पर हुए कथित अमेरिकी हमले के जवाब में की गई।
बयान के अनुसार, इस हमले में कई सैन्य सुविधाएं और हेलीकॉप्टर नष्ट हो गए तथा अमेरिकी बलों को भारी नुकसान हुआ।
आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने इराक के एरबिल में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मौजूद सर्विलांस बैलून नियंत्रण प्रणाली को नष्ट कर दिया।
आईआरएनए के मुताबिक, आईआरजीसी की जमीनी सेना ने एरबिल स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर एक रखरखाव केंद्र और तकनीकी उपकरणों के गोदामों को भी नष्ट कर दिया। संगठन ने दावा किया कि इस कार्रवाई में कई अमेरिकी कर्मी मारे गए और ईंधन भंडारण सुविधाओं में आग लग गई।
इस बीच, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को कहा कि सिरिक में एक घर पर हुए अमेरिकी हमले में, जहां शादी समारोह चल रहा था, 50 से अधिक लोग मारे गए या घायल हुए।
उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "ईरान के खिलाफ अमेरिका के अत्याचारों की सूची अब पूरी हो गई है। सिरिक के कुहेस्तक इलाके में एक घर पर उस समय हमला किया गया जब परिवार शादी का जश्न मना रहे थे। 50 से अधिक निर्दोष पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


