International Day of Older Persons: Sweep team gave information about the process of voting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:06 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : स्वीप टीम ने दी वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी

khaskhabar.com: रविवार, 01 अक्टूबर 2023 10:37 PM (IST)
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : स्वीप टीम ने दी वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा सिंबल संस्थान चांदना भाकर सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रोफेसर अयूब ने की। इसमें कार्यक्रम में मतदान जागरूकता के बारे में स्वीप टीम द्वारा भी जानकारी दी गई। मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या उपस्थित वृद्ध जनों का सम्मान किया गया और उन्हें सक्षम एप तथा वोटर हैल्प लाइन एप के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास द्वारा समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। आरंभ में सहायक निदेशक मनमीत सोलंकी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में को-ऑपरेटिव सोसायटी रजिस्ट्रार नरेंद्र सिंह संधू, लाल जसावत, स्थानीय पार्षद अशोक चौहान, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र व्यास, वार्ड नंबर 7 के मुलावस भरवाड़ भी उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement