Advertisement
गौतमबुद्धनगर में बार-रेस्टोरेंट की सघन चेकिंग जारी, नव वर्ष से पहले सुरक्षा इंतजामों पर प्रशासन सख्त

चेकिंग के दौरान टीमों द्वारा आपातकालीन निकास द्वारों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर जैसे उपकरणों की वैधता और स्थिति, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, अर्थिंग और ओवरलोडिंग की संभावनाओं की गहन जांच की जा रही है। साथ ही गैस सिलिंडरों की सुरक्षित स्थिति, वेंटिलेशन और स्मोक मैनेजमेंट, निर्धारित क्षमता के अनुरूप भीड़ नियंत्रण और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन भी प्रमुख रूप से किया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार, अधिकांश प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानक संतोषजनक पाए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर कमियां मिली हैं जिन पर तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अनियमितताओं की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी नववर्ष समारोह को देखते हुए प्रशासन ने चेकिंग को और अधिक प्रभावी और तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भीड़भाड़ के बीच किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
पुलिस कमिश्नरेट ने सभी बार और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की है कि वे अग्नि, विद्युत और जन-सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करें। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि यदि उन्हें किसी मनोरंजन स्थल पर सुरक्षा संबंधी कमी नजर आए, तो संबंधित विभाग को तुरंत जानकारी दें, जिससे समय पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




